Recent Posts

Breaking News

जीभ का चस्का पड़ा महंगा! शादी के ‘गोलगप्पों’ ने पहुँचाया बेड पर; चंबा और जिला अस्पताल में लगी बीमारों की कतार

टिहरी : चंबा ब्लॉक के ढरसाल गांव में शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जिसमें करीब 35 लोग बीमार हो गए। बीमारों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को बादशाहीथोल में आयोजित एक विवाह समारोह में भोजन करने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले 20 लोगों को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 15 अन्य को आज चंबा और जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने समारोह में गोलगप्पे और चाऊमीन जैसे खाद्य पदार्थ खाए थे, जिसके बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी।

सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार अब सभी की स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर है। सीएमएस डॉक्टर अमित राय ने बताया कि सभी मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उनकी निगरानी की जा रही है।

No comments