Recent Posts

Breaking News

‘हमारा दामाद हैवान है’…रिश्तों का ‘खूनी सुसाइड’: सुलह कराने आए ससुर और साले को दामाद ने गोलियों से भूना, बिछा दी अपनों की लाशें!.

 

सुनाम : संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। गांव शादीहरी में पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक दामाद ने अपने ही ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, संगरूर के गांव शादीहरी निवासी गुरविंदर सिंह का अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। वीरपाल कौर पटियाला के गांव रसौली की रहने वाली है। लगातार चल रहे झगड़ों को सुलझाने के लिए बीती रात उसके पिता लखबीर सिंह और भाई जगसीर सिंह समझौता कराने के लिए गांव शादीहरी पहुंचे थे।

शुरुआत में बातचीत सुलह की उम्मीद लेकर की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला फिर से गरमा गया और बहस में बदल गया। इसी दौरान गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने घर में रखी बंदूक निकालकर अपने ससुर और साले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दिड़बा के अंतर्गत चौकी कौहरियां की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

No comments