शीरीरिक संबंध बनाते समय हटा दी तुलसी की माला, जबरन पिलाई शराब; बोला- ‘गजवा ए हिंद करना है’.

Maharashtra : महाराष्ट्र के नाशिक में धर्मांतरण और शारीरिक शोषण का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में एक इंजीनियरिंग छात्र, तंजीर इनामदार, पर अपने साथी छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराने, शराब पिलाने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मामला क्या है?
पुलिस के अनुसार, यह घटना नाशिक के पंचवटी पुलिस थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया है कि आरोपी छात्र तंजीर इनामदार ने उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने कई जगहों पर उसके साथ जबरदस्ती किया, शराब पिलाई और धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जून 2024 से जनवरी 2026 के बीच, आरोपी ने पुणे के विद्यार्थी गृह, आकाश पेट्रोल पंप के पीछे का गार्डन, नाशिक के पिंगळे डेअरी, अभिषेक स्वीट और भक्ति इन लॉज जैसी जगहों पर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके हाथ पकड़कर जबरदस्ती गले लगाना और गले के पास काटने जैसी हरकतें कीं, जिन्हें वह “लव बाइट” कहता था।
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे जबरदस्ती शराब और सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया। जनवरी 2026 में आरोपी उसे आरटीओ ऑफिस के सामने भक्ति इन लॉज में ले गया, जहां उसे फिर से शराब पिलाई गई और शारीरिक शोषण किया गया।
तुलसी की माला और गजवा ए हिंद का प्रयास
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके गले से तुलसी की माला उतार दी और कहा कि वह उसका “गजवा ए हिंद” करना चाहता है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वह उसका धर्म परिवर्तन कराएगा।
पुलिस ने आरोपी तंजीर इनामदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 22 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। वकील का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और सारे आरोप झूठे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और पूरे मामले की जांच चल रही है।
यह मामला धर्मांतरण और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों को उजागर करता है, और पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
No comments