Recent Posts

Breaking News

रांची में कलयुगी दोस्तों ने लूटी सहेली की अस्मत, बाल सुधार गृह पहुंचे चारों गुनाहगार

झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बरियातू इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं. चारों आरोपी पीड़िता के दोस्त हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.आरोपी लड़कों ने पार्टी के बहाने पीड़िता को करकट्टा गांव स्थित एक घर में बुलाया था. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद चारों लड़कों ने पहले खुद नशा किया और फिर पीड़िता को भी जबरन नशीला पदार्थ सेवन कराया. एफआईआर के अनुसार, यह घटना 31 मार्च की है. 

जब पीड़िता नशे की हालत में थी और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं थी, तभी चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.पीड़िता ने घरवालों को बताई आपबीती घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में चली गई और सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही. वह घर में गुमसुम रहने लगी और किसी से कुछ नहीं कहा. इस दौरान आरोपियों द्वारा उसे बार-बार फिर से पार्टी के बहाने बुलाने की कोशिश की जाती रही, जिससे उस पर मानसिक दबाव और बढ़ता गयापुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में भेजा आखिरकार जब स्थिति असहनीय हो गई, तो पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई.

इसके बाद नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि इनमें दो आरोपी करकट्टा क्षेत्र से हैं, जबकि दो पलांडू इलाके के रहने वाले हैं. सभी को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है. 

खासकर यह चिंता का विषय है कि इस तरह के जघन्य अपराध में नाबालिगों की संलिप्तता सामने आ रही है. यह न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों पर भी सवाल उठाता है. बच्चों और किशोरों के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और गलत संगति भी ऐसे अपराधों को बढ़ावा दे रही है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है. गौरतलब है कि इस घटना से महज 24 घंटे पहले ही रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक और शर्मनाक घटना सामने आई थी. यहां एक स्कूल वैन चालक, मो. इरफान को तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

No comments