दोस्त के प्राइवेट पार्ट में भर दी कंप्रेसर से हवा, गुब्बारे की तरह फूला पेट और फट गई आंतें!

गुरुग्राम : दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रामपुरा इलाके में एक वर्कशॉप के अंदर बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान ले बैठा।
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तरुण एंटरप्राइजेज नामक वर्कशॉप में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच मजाक अचानक कहासुनी में बदल गया। गुस्से में आकर एक युवक ने इंडस्ट्रियल एयर कंप्रेसर का नोजल अपने साथी के प्राइवेट पार्ट पर लगाकर तेज दबाव से हवा छोड़ दी। दबाव इतना ज्यादा था कि पीड़ित का पेट तेजी से फूल गया और अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हवा के अत्यधिक दबाव के कारण पीड़ित की आंतें फट गईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भी सामने आया कि शरीर के भीतर हवा का दबाव बम की तरह असर कर गया, जिससे आंतरिक अंग पूरी तरह नष्ट हो गए।
मृतक पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम में काम कर रहा था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।
पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना केवल अचानक हुए विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एयर कंप्रेसर बेहद खतरनाक उपकरण होता है, जिसका गलत इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है। कार्यस्थलों पर ऐसे खतरनाक मजाक से बचना बेहद जरूरी है।
No comments