Recent Posts

Breaking News

दरोगा की वर्दी पहनकर स्टंट और रील बनाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अजीजा शेख पर कानूनी शिकंजा.

 

Partawal, Maharajganj : सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर बाइक राइडर व सोशल मीडिया पर सक्रिय युवती एक बार फिर चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली यह युवती बाइक पर भोजपुरी व हिंदी गानों के साथ स्टंट करते हुए नजर आती है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

हालांकि, दैनिक भास्कर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसके करीब 41 हजार फॉलोअर्स हैं, जिसके चलते उसके वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित कर रहे हैं और समाज में गलत संदेश दे रहे हैं।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली अजीजा शेख के इस वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वर्दी को लेकर भी उठे सवाल

प्रसारित वीडियो में अजीजा शेख को कथित तौर पर दरोगा की वर्दी में भी देखा जा रहा है, जिसमें युवती भोजपुरी गाने पर रील बनाती नजर आ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उसे यह वर्दी कहां से मिली और इसका उपयोग किस आधार पर किया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : सीओ

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बताया कि प्रसारित वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में तथ्य सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments