Recent Posts

Breaking News

नशे के खिलाफ कार्रवाई न होने से भड़का युवक, पुलिस का ‘रुप’ धर खुद ही पहुंच गया तस्करों को सुधारने

जालंधर के बिलगा थाना क्षेत्र में नशे से परेशान एक युवक ने सनसनीखेज हरकत की। युवक थाने में प्रवेश कर पुलिस की टोपी और डंडा उठाकर भाग गया। उसने बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी स्टार्ट करने की भी कोशिश की, लेकिन असफल होने पर अपनी बाइक से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुनर कलां गांव का यह युवक नशे की समस्या से परेशान होकर थाने आया था और इलाके में नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब उसकी बात नहीं सुनी गई, तो उसने गुस्से में पुलिस की टोपी पहनकर और डंडा हाथ में लेकर कंदोला खुर्द गांव में एक परिवार को नशा न बेचने की चेतावनी दी। परिवार ने उसे बहाने से घर के अंदर बुलाकर काबू कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका सामान बरामद कर लिया। थाना प्रभारी गुरशरण सिंह ने बताया कि यह घटना थाने के अंदर नहीं, बल्कि नाके की है। फिलहाल युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान को और मजबूत किया जा सके।

No comments