‘अखिलेश यादव मेरे दोस्त’, महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की तारीफ की

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। पीएम ने यह भी उल्लेख किया कि वह अति पिछड़े समाज से आते हैं, और अखिलेश कभी-कभी उनकी मदद करते हैं।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है।
जब पीएम मोदी महिला आरक्षण पर बोल रहे थे तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुछ बोलना शुरू किया। इस पर पीएम ने जवाब दिया कि मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मेरी मदद कर देते हैं
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
No comments