Recent Posts

Breaking News

Chandra Gochar 2026: 30 दिन में 19 बार नक्षत्र बदलेंगे चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

1

1/7

वैशाख 2026 के 30 दिनों में चंद्रमा कुल 19 बार अपने नक्षत्र बदलेंगे. हर नक्षत्र परिवर्तन हमारे अवचेतन मन और दैनिक जीवन की ऊर्जा को प्रभावित करता है.

1

2/7

ज्योतिष के अनुसार, वैशाख के इस पावन महीने में चंद्रमा का गोचर मेष, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा. यह समय उनके लिए 'राजयोग' जैसी सफलता और लाभ की स्थितियां लाएगा.
 

3/7

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर धन और आय में मजबूती लाएगा. कार्यस्थल पर कार्यक्षमता को देखकर बड़ी प्रोजेक्ट लीडरशिप मिल सकती है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा लौटने के योग हैं. निवेश या शेयर मार्केट में भी लाभ की संभावना बनी रहेगी.
 

3

4/7

सिंह राशि वालों के लिए गोचर आत्मविश्वास बढ़ाएगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नई नौकरी की तलाश में जातकों को प्रतिष्ठित संस्थानों से बड़े ऑफर मिल सकते हैं. समाज में आपकी बातों का वजन बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे.
 

5/7

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर व्यापार में नई संभावनाएं खोलेगा. विदेशी क्लाइंट या नई पार्टनरशिप से बड़ी डील संभव है. घर में पुराने मतभेद दूर होंगे और मानसिक शांति का अनुभव मिलेगा.
 

6/7

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय 'गोल्डन पीरियड' के समान है. अटका हुआ कोई मामला कोर्ट-कचहरी या सरकारी दफ्तर में हो, तो यह आपके पक्ष में हल होने की पूरी संभावना है. वृश्चिक और मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी. पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के रास्ते खुलेंगे.
 

6

7/7

चंद्रमा का यह गोचर चारों राशियों के लिए न केवल धन और सफलता लाएगा, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में मानसिक शांति, सामाजिक मान-सम्मान और परिवारिक संबंधों में सुधार भी सुनिश्चित करेगा.

No comments