Recent Posts

Breaking News

Exit Polls 2026 : तीन राज्यों में भाजपा की सरकार, दो में विपक्ष आगे.

 

Exit Polls 2026 : पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान पश्चिम बंगाल से आए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आगे दिखाई दे रही है, हालांकि एक एजेंसी ने टीएमसी की वापसी का अनुमान भी जताया है।

पश्चिम बंगाल के लिए पीमारक्यू के सर्वे में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी को 118 से 138 सीटों पर सीमित बताया गया है। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं प्रजा पोल के अनुसार भाजपा को 178 से 208 सीटों का भारी बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि टीएमसी 85 से 110 सीटों तक सिमट सकती है और अन्य दलों का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है। दूसरी ओर, पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी को मजबूत स्थिति में दिखाया है। उसके अनुसार टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में रहना पड़ सकता है।

वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में द्रमुक (DMK) गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। मैट्रिज के अनुसार द्रमुक गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है और विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं। पीपल्स पल्स के सर्वे में द्रमुक गठबंधन को 125 से 145 सीटें और एनडीए को 65 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीवीके को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं। चाणक्य स्ट्रैटजी के अनुसार द्रमुक+ को 145 से 160 सीटों के साथ बड़ी जीत मिल सकती है और एनडीए 50 से 65 सीटों तक सीमित रह सकता है। प्रजा पोल में भी द्रमुक गठबंधन को 148 से 168 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए को 61 से 81 सीटें मिल सकती हैं।

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था, जिसमें लगभग 2.50 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

एग्जिट पोल एजेंसी MATRIZE के अनुसार, असम में भाजपा गठबंधन को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे स्पष्ट बहुमत दिला सकती हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 25 से 32 सीटों के बीच सफलता मिलने का अनुमान है। अन्य दलों के खाते में 6 से 12 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। वोट शेयर के लिहाज से भाजपा गठबंधन को करीब 45.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 39.8 प्रतिशत और अन्य दलों को 14.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

वहीं AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल में भी भाजपा की स्थिति मजबूत बताई गई है। इसके अनुसार भाजपा गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटों के बीच जीत मिलने का अनुमान है।

केरल चुनाव के एग्जिट पोल में इस बार बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है. इस बार UDF गठबंधन सत्तारूढ़ LDF को हरा सकता है. जानें किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं. मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल ने केरल की सियासत में तगड़ा भूचाल ला दिया है. सर्वे के अनुसार विपक्षी UDF गठबंधन सत्तारूढ़ LDF को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे दिख रहा है और बहुमत के बेहद करीब पहुंच गया है.

मैटराइज एग्जिट पोल के प्रमुख आंकड़े:

UDF- 70 से 75 सीटें, वोट शेयर 41.7%
LDF- 60 से 65 सीटें, वोट शेयर 39.5%
NDA- 03 से 05 सीटें, वोट शेयर 13.4%
अन्य- 02 से 04 सीटें, वोट शेयर 5.4%
केरल विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं. बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए. एग्जिट पोल के मुताबिक UDF गठबंधन इस जादुई आंकड़े को छूने या पार करने की स्थिति में है, जबकि LDF काफी पीछे छूटता नजर आ रहा है.

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। इनमें एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है।  

एग्जिट पोल के मुताबिक, पीपल्स पल्स के सर्वे में एनडीए को 16-19 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं,कांंग्रेस 10- 12 सीटों पर सिमट सकता है। एक्सिस माय इंडिया के आंकड़े के अनुसार  एनडीए को 16-20 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को मात्र 6-8 सीटों पर जीत हासिल कर सकती हैं। इसके साथ ही प्रजा पोल के सर्वे में एनडीए को 19-25 सीटों पर बढ़त मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को 6-10 सीट मिल सकती हैं। 

कामाख्या एनालिटिक्स के अनुसार एनडीए को 17-24 सीट पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 4-7 और टीवीके को 1-2 सीट पर सिमट सकता है। वहीं, अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है। इसके साथ ही जेवीसी के मुताबिक एनडीए को  15-17 सीट मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 11-13 टीवीके को 1-2 सीट पर जीत हासिल कर सकती है। 

कुल मिलाकर, एग्जिट पोल के रुझान असम में भाजपा की वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि अंतिम फैसला 4 मई को आने वाले नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

कुल मिलाकर, एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है, जबकि तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन स्पष्ट बढ़त में नजर आ रहा है। हालांकि, ये सभी आंकड़े केवल अनुमान हैं और अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी।




No comments