Recent Posts

Breaking News

महाकुंभ के IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर; परिवार भी था इस बारे में अनजान

झज्जर : प्रयागराज महाकुंभ में “आईआईटी बाबा” के नाम से चर्चित अभय सिंह सोमवार को अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे ताकि बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवा सकें। तहसील परिसर में उन्होंने अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ समय बिताया और मीडिया से बातचीत की।

चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। कई लोगों ने उनसे मिलकर पुराने अनुभव साझा किए। अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विज़न पर साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।”

श्रीयूनिवर्सिटी का सपना

अभय सिंह ने साझा किया कि वे “श्रीयूनिवर्सिटी” बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा, “यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों को एक साथ काम में लाया जाएगा।”

सांसारिक चीजों से दूर रहने पर जोर

अभय ने कहा कि सांसारिक चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है। फिलहाल वह अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में उनकी साधु वेशभूषा, आईआईटी बैकग्राउंड और स्पष्ट विचारों की वजह से काफी चर्चा हुई थी। शादी के बाद अब वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।

हाल ही में हुई शादी

सूत्रों के मुताबिक, अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की गई। शादी के बाद यह उनका पहली बार पैतृक जिले झज्जर का दौरा था।

No comments