‘मेरी पत्नी भांजे के साथ भाग गई’…झूठ बोल कर गई थी मंदिर, फिर वापिस नही आई; माथा पीटता रह गया पति

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति को मंदिर जाने का बहाना बनाकर अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं, वह घर से नकदी और कीमती जेवरात भी साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार, सिजई गांव निवासी 40 वर्षीय बरे कुशवाहा की 35 वर्षीय पत्नी रविवार को घर से यह कहकर निकली कि वह विन्ध्यवासिनी मंदिर दर्शन के लिए जा रही है। पति को उस पर शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में यह पूरी योजना भागने की साजिश निकली।
घर से निकलने के बाद महिला मंदिर जाने के बजाय सीधे कबरई पहुंच गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो पति ने फोन किया। इस पर महिला ने कहा कि वह अपनी बहन के घर रुक गई है। हालांकि जब पति वहां जाने की बात करने लगा, तो वह वहां से भी गायब हो गई और उसका फोन बंद हो गया।
जांच के दौरान सामने आया कि महिला अपने 25 वर्षीय भांजे कमलेश कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध के चलते फरार हुई है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा पैदा कर दी है।
पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और कबरई समेत आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।
No comments