Redmi A7 Pro 5G की रिलीज डेट का ऐलान, मिलेगी 6300mAh बैटरी

नई दिल्ली। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाएं। दरअसल Redmi ने आज घोषणा की है कि वह इसी महीने अपना नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G को लांच करने वाली है। कंपनी इस फोन में 6,300mAh की बैटरी देगी जो कि इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 32MP का डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा।
बता दें कि Redmi A7 Pro 5G भारतीय बाजार में 13 अप्रैल को लांच होगा। लॉन्च तारीख के साथ-साथ कंपनी ने कई फीचर्स की भी जानकारी दी है। Redmi A7 Pro 5G में कई सेगमेंट लीडिंग फीचर्स होंगे, जिनमें सबसे बड़ी और सबसे स्मूथ डिस्प्ले शामिल है। माना जा रहा है कि फोन की डिस्प्ले 6.9 इंच होगी। इस फोन में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है।
A7 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलेगा। इस फोन में गूगल के सर्कल टू सर्च और बिल्ट-इन जेमिनी वॉयस एसिस्टेंट समेत कई AI फीचर्स होंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro 5G के रियर में 32MP का ड्यूल AI रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें AI एन्हांसमेंट भी शामिल हैं।
आगामी Redmi फोन में 6,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
No comments