Recent Posts

Breaking News

‘बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेज दो’, TCS का धर्मांतरण गैंग हिंदुओं को इस तरह करता था प्रताड़ित, नमाज भी पढ़वाते थे..

 

TCS Conversion Gang : महाराष्ट्र के नासिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें टेक्नोलॉजी कंपनी टीसीएस के नासिक ब्रांच में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। एक पुरुष कर्मचारी ने अपने साथ हुए उत्पीड़न और टॉर्चर का खुलासा किया है, जिसके अनुसार कंपनी में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों का एक गिरोह लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़ित कर्मचारी बोला- बच्चे के लिए पत्नी को भेजने को कहते थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक स्थित टीसीएस ऑफिस में कार्यरत एक कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों ने धार्मिक और यौन उत्पीड़न की गंभीर घटनाएं की हैं। उसने बताया कि उसके टीम लीड तौसीफ अख्तर और दानिश शेख ने उसके साथ जबरन नमाज पढ़वाने, टोपी पहनाने और धार्मिक टिप्पणी करने जैसे कार्य किए।

उसने कहा कि उसकी मर्जी के बिना उसे टोपी पहनाई गई, नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसकी निजी जिंदगी का भी मजाक उड़ाया गया। उसकी शिकायत में यह भी आरोप है कि, “अगर बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेज दो” जैसी बातें कहकर उसकी मानसिकता को तोड़ा गया।

शुरूआत कब और कैसे हुई?

पीड़ित ने बताया कि इस उत्पीड़न की शुरुआत 2022 में हुई जब उसने कंपनी ज्वाइन की थी। उसके टीम लीड तौसीफ अख्तर और सहयोगी दानिश शेख ने उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे उसे धार्मिक गतिविधियों में उलझाने और जबरदस्ती अपने धार्मिक विश्वास अपनाने का दबाव डालने लगे।

हिंदू महिला कर्मियों को जबरन चूमते थे

महिला कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक 23 वर्षीय महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि दानिश शेख ने उसे जबरन चूमने की कोशिश की और शादी का दबाव डाला। साथ ही, आरोप है कि तौसीफ और अन्य साथियों ने देवी-देवताओं और हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे धमकाते थे कि यदि उसने अपना धर्म नहीं बदला तो उसकी नौकरी चली जाएगी। इसके अलावा, उसे ईद के दौरान उसके घर ले जाकर जबरदस्ती नमाज पढ़वाई गई, उसकी तस्वीरें खींची गईं और सोशल मीडिया पर शेयर की गईं।

बात न मानने पर टेबल फैन फेंक कर मारते थे

पीड़ित ने बताया कि जब उसने इन अत्याचारों का विरोध किया, तो आरोपी तौसीफ ने उसे टेबल फैन फेंककर मारा और जान से मारने की धमकी दी। उसकी मानहानि करने के साथ-साथ उसकी मानसिक स्थिति खराब करने की कोशिश की गई।

5 पुरुष और दो महिला गिरफ्तार

पुलिस ने इन आरोपों के संदर्भ में 5 पुरुष आरोपियों और 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक कुल 9 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाया, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

पीड़ित ने कहा- मांसाहार खिलाकर बनाते थे दबाव

पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि उसे मांसाहारी खाना खाने का दबाव डाला गया, जबकि वह शाकाहारी है। उसने बताया कि नाइट शिफ्ट के बाद उसे होटलों में ले जाकर मांसाहारी खाना खिलाया गया और विश्वास का मजाक उड़ाया गया।

साल 2023 में ईद के मौके पर आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर जबरदस्ती नमाज पढ़वाई और उसकी तस्वीरें खींची। उसकी मर्जी के खिलाफ जलील करने के लिए इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। यदि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और मारपीट भी की।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले दोस्ती का रिश्ता बनाया, फिर धर्म बदलने का दबाव डाला। उसे बार-बार धर्म परिवर्तन, कलमा पढ़वाना, रुद्राक्ष का माला उतरवाना जैसी बातों का सामना करना पड़ा। उसकी मानसिक स्थिति इतनी कमजोर कर दी गई कि वह धर्म परिवर्तन के लिए राजी हो गया।

No comments