Recent Posts

Breaking News

यूपी में ‘गजवा ए हिंद’ की साजिश नाकाम, UP ATS ने पाकिस्तान हैंडलरों से जुड़े 4 संदिग्ध पकड़े; देश को दहलाने का रच रहे थे षड्यंत्र

UP ATS : उत्तर प्रदेश एटीएस ने देश में गजवा ए हिंद को लागू करने और दहशत फैलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। इस घटना में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान से जुड़े हैंडलरों से संपर्क में थे और देश में आगजनी कर दहशत फैलाने का षड्यंत्र रच रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने इन आतंकियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

उत्तर प्रदेश एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग देश में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पाकिस्तान को वीडियो भेज रहे हैं और फिर क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे मंगवाए जा रहे हैं। इसके आधार पर टीम ने छानबीन शुरू की और अंततः चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड है, जो पाकिस्तान हैंडलरों के साथ सीधे जुड़ा हुआ था। यह गिरोह भारत के विभिन्न हिस्सों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पाकिस्तानी हैंडलरों के साथ जुड़ा यह गिरोह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा था। ये लोग ओसामा बिन लादेन, फतुल्लाह गोरी, कश्मीर मुजाहिदीन और गजवा ए हिंद जैसे नामों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों का नेटवर्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भी जुड़ा हुआ था। आरोपियों ने गूगल लोकेशन जैसी जानकारियों का भी आदान-प्रदान किया था, ताकि वे प्रतिष्ठित संस्थानों और सरकारी वाहनों की रेकी कर सकें।

मामले का खुलासा कैसे हुआ?

टीम ने आरोपियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस को पता चला है कि ये आरोपी पैसों के लालच में लखनऊ, अलीगढ़, गाजियाबाद जैसे शहरों में रिहायशी और सरकारी संस्थानों की रेकी कर रहे थे। वे वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेज रहे थे, ताकि वहां से फंडिंग और दिशा-निर्देश मिल सकें। आरोपियों ने कई सरकारी प्रतिष्ठानों, वाहनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी इकट्ठा की थी।

सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस गिरोह का नेटवर्क और कितने और लोग इस जाल में फंसे हैं। अभी तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये लोग भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और देश में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और कार्रवाई से देश की सुरक्षा को खतरा टल गया है। यूपी एटीएस की यह बड़ी सफलता आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ी संदेश है और इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता और कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments