Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: अगले 24 घंटों में एकदम पलट जाएगा यूपी का मौसम... भीषण बारिश के साथ इन जिलों में गिरेंगे ओले.

 


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब कुदरत का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य में वेदर यू-टर्न का अलर्ट जारी किया है. 4 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में न केवल झमाझम बारिश होगी, बल्कि तेज हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी.

इन जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी बारिश के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है. 

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्र.

बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट

प्रदेश के एक बड़े हिस्से में वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. इन इलाकों में प्रशासन ने लोगों को पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है:

गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़.

    No comments