Recent Posts

Breaking News

गजब बीवी! पहले ईंट-बैट से पति को कूटा, फिर उसी की ‘सरकारी कुर्सी’ पर जाकर बैठी; पोस्टमार्टम ने निकाल दी सारी हेकड़ी

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसकी गुत्थी पुलिस ने करीब 8 महीने बाद सुलझाई। विपणन संघ में कार्यरत कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत को पहले हादसा माना गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोबारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।

इस मामले में पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती और एक नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह एक मामूली घरेलू विवाद था, जो मोबाइल पर रील देखने को लेकर शुरू हुआ और हिंसक झगड़े में बदल गया।

घटना 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है, जब परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। बड़ी बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, जिसे लेकर पिता ने आपत्ति जताई। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी और दोनों बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र पर लकड़ी के बैट और ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटों का उल्लेख किया गया है।

घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र बाथरूम में फिसलकर गिर गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी कहानी के आधार पर शुरुआत में मामला दुर्घटना मान लिया गया।

इतना ही नहीं, पत्नी दीपा ने इसी आधार पर अनुकंपा नियुक्ति भी प्राप्त कर ली थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई और उसमें गंभीर चोटों का खुलासा हुआ, तो पुलिस को संदेह हुआ और मामले की दोबारा जांच शुरू की गई।

सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि गुस्से में आकर उसने और उसकी बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र पर हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

No comments