Recent Posts

Breaking News

‘तेरा बाप कायर था’…WhatsApp पर पत्नी ने पति को भेजा मैसेज…पढकर पति ने करलिया सुसाइड..

  

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां वैवाहिक विवाद के चलते 25 वर्षीय ऑटो चालक राजा दिवाकर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे पत्नी द्वारा WhatsApp पर भेजा गया आपत्तिजनक संदेश वजह बना।

यह मामला सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार, राजा और उसकी पत्नी करिश्मा के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। झगड़े के बाद पत्नी अपने मायके कानपुर देहात के गुलवापुर चली गई थी। शनिवार शाम राजा ने उसे घर लौटने के लिए फोन किया, लेकिन दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हो गई।

गुस्से में राजा ने शाम 5:29 से 6:14 बजे के बीच पत्नी को कई बार वीडियो कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उसने मैसेज भेजा कि वह उसके सामने फांसी लगाकर जान दे देगा और वीडियो कॉल करने को कहा। इतना ही नहीं, उसने गले में फंदा डालकर अपनी तस्वीर भी पत्नी को भेजी।

बताया जा रहा है कि पत्नी ने जवाब में लिखा कि अगर उसे मरना है तो मर जाए, और वह अपने बच्चे को बताएगी कि उसका पिता कायर था। इस संदेश से आहत होकर राजा ने रात में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रविवार सुबह जब उसकी मां माया और भाई सोनू ने कमरे में उसे लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments