Recent Posts

Breaking News

राजनीति के सिकंदर बने, पर परिवार के जीरो? 110 सीटें जीतकर रचा इतिहास, लेकिन पत्नी-बच्चों ने मोड़ा मुंह.

 

चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण की राजनीति की चूलें हिला दी हैं। सुपरस्टार विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (TVK) ने 234 में से 110 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। विजय अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच उनके घर से आ रही खामोशी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जीत के फ्रेम से गायब रहा ‘अपना परिवार’

नतीजों के बाद जब विजय अपने माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और मां शोभा का आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। नयनतारा से लेकर रश्मिका मंदाना तक उन्हें बधाई दे रही हैं, लेकिन इस पूरी तस्वीर से विजय की पत्नी संगीता और उनके दोनों बच्चे पूरी तरह गायब रहे। न सोशल मीडिया पर कोई बधाई आई और न ही वे विजय के साथ नजर आए।

बेटे जेसन संजय ने पिता को किया ‘अनफॉलो’

सबसे ज्यादा चर्चा विजय के 26 वर्षीय बेटे जेसन संजय की हो रही है। जेसन, जो खुद एक फिल्म निर्देशक के तौर पर करियर शुरू कर चुके हैं, उन्होंने पिता की इस अविश्वसनीय जीत पर एक शब्द नहीं कहा। सूत्रों की मानें तो जेसन ने काफी पहले ही अपने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था और वे अपने नाम से पिता का ‘सरनेम’ तक हटाने की तैयारी में हैं। पिता-पुत्र के बीच बढ़ती इस खाई की वजह विजय के कथित अफेयर और पारिवारिक कलह को माना जा रहा है। उनकी बेटी दिव्या साशा ने भी इस मौके पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।

पत्नी संगीता के संगीन आरोप और तृषा कृष्णन का ‘कनेक्शन’

विजय की पत्नी संगीता पिछले दो साल से उनसे अलग रह रही हैं। तलाक की अर्जी में उन्होंने विजय पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस दिन (4 मई) चुनाव के नतीजे आए और विजय की जीत हुई, उसी दिन अभिनेत्री तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था।

  • हैरान करने वाला संयोग: तृषा सुबह तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने के बाद सीधे विजय के घर पहुंचीं।
  • अफेयर की चर्चा: जहां पत्नी संगीता घर से कोसों दूर हैं, वहीं तृषा की विजय के साथ बढ़ती नजदीकियों और वेकेशन की तस्वीरों ने आग में घी डालने का काम किया है। संगीता ने पहले भी कहा था कि पति के अफेयर की खबरों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है।

जीतकर भी ‘हार’ गए थलपति?

तमिलनाडु की जनता ने विजय को अपना ‘थलपति’ (सेनापति) चुन लिया है और उनके हाथों में राज्य की कमान सौंपने को तैयार है। लेकिन सवाल यह उठता है कि करोड़ों प्रशंसकों का प्यार क्या उस खालीपन को भर पाएगा जो उनके अपने बच्चों की नफरत और पत्नी की दूरी ने पैदा किया है? राजनीति के मंच पर ‘हीरो’ साबित हुए विजय, एक पिता और पति के तौर पर आज भी ‘जीरो’ कहे जा रहे हैं।

No comments