Recent Posts

Breaking News

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में बादलों और खिली धूप के बीच लगातार मौसम अटखेलियां कर रहा है। राज्य में बदलते मौसम के मिजाज के चलते अगले चार दिनों तक फिर से बारिश और अधंड चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 

राज्य के चार जिलों-चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में तेज बारिश सहित अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 मई को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

14 मई को भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। हालांकि 18 और 19 मई से मौसम के साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इससे राज्य में गर्मी का असर बढऩा शुरू हो जाएगा। लाहुल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान

शिमला 15.6, सुंदरनगर 16.9, भुंतर 12.3, कल्पा 6.4, धर्मशाला 13.8, ऊना 20.2, नाहन 17.7, पालमपुर 17.5, सोलन 15.2, मनाली 9.8, कांगड़ा 19.6, मंडी 17.3, बिलासपुर 21 डिग्री, चंबा 15.2, जुब्बड़हट्टी 18.2, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 5.7, सेओबाग नौ, बरठीं 18.4, पांवटा साहिब 23, सराहन 12, देहरा गोपीपुर 20, ताबो में 3.1 डिग्री सेल्सियस

No comments