Recent Posts

Breaking News

1 वोट से हार गए मंत्री जी, तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय के उम्मीदवार ने रचा इतिहास.

 


Tamil Nadu Chunav Parinam 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में इस बार कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तिरुपत्तूर सीट की रही. यहां जीत और हार का अंतर सिर्फ एक वोट का रहा, जिसने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया.

इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने कुल 234 सीटों में 108 सीटों पर जीत दर्ज की.

तिरुपत्तूर सीट पर 1 वोट से ऐतिहासिक जीत

तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद कांटे का रहा. TVK के उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति ने द्रमुक (DMK) के दिग्गज नेता और मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हराकर इतिहास रच दिया. 

मंत्री को झटका, सत्ता समीकरण बदले

मंत्री की हार सत्ताधारी दल के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. एम.के. स्टालिन की सरकार के मंत्री को इतनी मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

30 राउंड की काउंटिंग के बाद आया फैसला

मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता गया. कुल 30 राउंड की गिनती के बाद सेतुपति को 83,375 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी को कुल 83,375 वोट मिले. आखिरकार इसी एक वोट ने जीत और हार का फैसला किया.

विजय की डबल जीत और TVK का उदय

अभिनेता विजय ने अपनी पार्टी 'टीवीके' (TVK) फरवरी 2024 में बनाई थी. सिर्फ दो साल के अंदर उनकी पार्टी ने 234 में से 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. TVK ने करीब 35 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया है. खुद विजय ने भी अपनी दोनों सीटों से जीत दर्ज की है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी अपनी सीट पर हार का सामना करना पड़ा. तमिलनाडु के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई नई पार्टी इतनी जल्दी सत्ता के करीब पहुंची है.

No comments