Recent Posts

Breaking News

शादी का झांसा, 3 साल तक दुष्कर्म और अब धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी और उसकी मां को दबोचा.

 

अशोकनगर : मध्य प्रदेश के अशोकनगर में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक खौफनाक ‘लव ट्रैप’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने न केवल लापता युवती को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया, बल्कि शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाले मुख्य आरोपी और उसकी मददगार मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी पर पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

भाई की शिकायत पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’

मामले की शुरुआत 5 मई 2026 को हुई, जब एक परेशान भाई ने कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी 18 वर्षीय बहन के अचानक लापता होने की सूचना दी। मामले की गंभीरता और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (Surveillance) की मदद से कुछ ही घंटों में युवती की लोकेशन ट्रैक कर उसे बरामद कर लिया।

‘हवस’ का खेल और धर्म बदलने की जिद

महिला पुलिस अधिकारी के सामने दर्ज कराए गए बयानों में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। पीड़िता के अनुसार, आजाद मोहल्ला निवासी आसिफ खान पिछले 3 साल से उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी न केवल पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, बल्कि उस पर अपना धर्म छोड़ने और दूसरा धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

आरोपी मां ने भी दिया ‘पाप’ में साथ

इस पूरे घृणित कृत्य में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़िता ने बताया कि आसिफ की मां भी इस अपराध में बराबर की भागीदार थी। वह अपने बेटे द्वारा किए जा रहे दुष्कर्म की जानकारी होने के बावजूद पीड़िता को चुप रहने और धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आसिफ और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

पॉक्सो और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 87 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 (कथित तौर पर लव जिहाद के खिलाफ कानून) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।

No comments