सफेद बालों में छिपा था भेड़िया! 70 साल के रिटायर्ड वकील ने 5 साल की मासूम से की दरिंदगी.

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी 70 वर्षीय रिटायर्ड वकील है। घटना के समय बच्ची आरोपी के परिवार के बच्चों के साथ उसके घर में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ गलत कृत्य किया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने उसके शरीर पर संदिग्ध निशान देखे। पूछताछ में बच्ची ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेलया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
No comments