Recent Posts

Breaking News

आखिर उस युवक की धमकियों ने कैसे तोड़ दिया मासूम का हौसला? मोबाइल चैट ने खोले सभी राज.

 

गुरुग्राम : गुरुग्राम के साइबर सिटी इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रिशा (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ खोह गांव में रहती थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक युवक की हरकतों से परेशान चल रही थी।

सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी युवक ट्यूशन जाते समय उसका पीछा करता था और उसे लगातार धमकियां देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसी दौरान छात्रा ने यह कदम उठा लिया। जब उसके पिता घर लौटे तो उन्होंने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया।

पुलिस को मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने दर्द और मजबूरी का जिक्र किया है। नोट के अंत में उसने अपने माता-पिता से 17 बार “सॉरी” लिखकर माफी मांगी है, जिससे मामला और भी भावुक हो गया है।

मोबाइल जांच में भी कुछ चैट्स सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि छात्रा उस युवक से परेशान थी और उससे दूरी बनाना चाहती थी, लेकिन वह लगातार उसे परेशान कर रहा था।

गुरुग्राम पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल चैट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments