Recent Posts

Breaking News

रायबरेली में महंत ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया किया दुष्कर्म… पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया

Raebareli rape case : रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां धर्म की आड़ में एक महंत पर रिश्ते की बहू के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी महंत रिश्ते में उसका चचिया ससुर लगता है। आरोप है कि उसने धोखे से महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का यह भी कहना है कि आरोपी ने घटना के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिनके जरिए अब उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी कथित तौर पर उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर चुप रहने का दबाव बना रहा है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर लालगंज कोतवाली पहुंची, तो उसे न्याय मिलने के बजाय निराशा हाथ लगी। उसने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे थाने से भगा दिया।

इस कथित लापरवाही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान पीड़िता अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है, जहां उसने लिखित शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

प्रशासनिक स्तर पर अब इस मामले को गंभीरता से लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

जांच और कार्रवाई पर नजर

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की भूमिका भी जांच के घेरे में है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

No comments