सब्जी लेने गई थी पत्नी, घर लौटा सिर्फ पति! चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को झाड़ियों में फेंका, आरोपी सलाखों' के पीछे

जालंधर (पंजाब) : जालंधर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को कुछ युवकों ने बीच रास्ते से जबरन कार में अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक सुनसान इलाके में ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया और पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद थाना 8 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तकनीकी जांच और विभिन्न सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अदालत से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।
फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
No comments