Recent Posts

Breaking News

‘मेरे पति ने मेरी बेटी को प्रेग्नेंट किया…’ साल भर तक मासूम को नोचता रहा दरिंदा पिता! रो-रोकर मासूम ने सुनाई दरिंदगी की कहानी.

 

Stepfather Rapes Minor Delhi: दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा कथित तौर पर लगातार दुष्कर्म किया गया। इस घटना में पीड़िता 5 महीने की गर्भवती पाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची की मां ने उसके शरीर में बदलाव देखे और शक होने पर उससे पूछताछ की। पहले तो बच्ची चुप रही, लेकिन बाद में रोते हुए उसने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित माहौल में ले जाया गया। मेडिकल जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई और यह भी सामने आया कि बच्ची 5 महीने की गर्भवती है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पिछले करीब एक साल से उसका सौतेला पिता उसके साथ यह घिनौना कृत्य कर रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गत्ते के डिब्बे बनाने का काम करता है और पिछले कई सालों से बच्ची और उसकी मां के साथ रह रहा था। उसके खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मां को इस घटना की जानकारी थी या नहीं, और अगर थी तो उसने अब तक इसे क्यों नजरअंदाज किया।

No comments