Recent Posts

Breaking News

बालाघाट में गजब भयो रामा! सगाई विपिन से की, फेरे हर्ष के साथ लिए और डोली फिर विपिन के साथ उठी; थाने में हुआ फैसला.

 

MP : बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र से एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां नर्सिंग की एक छात्रा प्रियंका मेश्राम की जिंदगी में प्रेम, उलझन और फैसलों की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने दो परिवारों और पुलिस को भी कई दिनों तक उलझाए रखा।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका का पहला रिश्ता एम्बुलेंस चालक विपिन गोंडाने के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हो चुकी थी और 25 मार्च 2026 को शादी की तारीख भी तय थी। शादी की तैयारियां पूरी थीं और कार्ड भी बंट चुके थे।

लेकिन इसी बीच प्रियंका की जिंदगी में एक नया मोड़ आया। कॉलेज के दौरान उसकी पहचान क्लासमेट हर्ष घरड़े से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बताया जाता है कि 13 फरवरी 2026 को प्रियंका ने महाराष्ट्र के चुलहाड़ में हर्ष से गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया और कुछ समय तक उसके साथ रही।

हालांकि इस रिश्ते के बाद भी प्रियंका मानसिक रूप से अस्थिर और असमंजस में बनी रही। पुराने रिश्ते और नए जीवन के बीच चल रही उलझन के कारण वह 4 मई को हर्ष का घर छोड़कर नागपुर पहुंच गई, जहां वह अपने पहले मंगेतर विपिन से मिली।

इसके बाद हर्ष पक्ष की ओर से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की और 16 मई को प्रियंका को बरामद कर लिया। इसके बाद खैरलांजी थाने में तीनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया गया, जहां घंटों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

पुलिस पूछताछ के दौरान प्रियंका ने स्वीकार किया कि उसने जल्दबाजी में हर्ष से विवाह किया था और अब उसे एहसास हो रहा है कि वह विपिन के साथ ही रहना चाहती है। उसने स्पष्ट कहा कि वह पहले रिश्ते में लौटना चाहती है।

चूंकि प्रियंका बालिग है, इसलिए पुलिस ने उसके बयान के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे उसकी इच्छा के अनुसार विपिन के साथ रहने की अनुमति दे दी। विपिन ने भी पुराने रिश्ते को स्वीकार करते हुए उसे अपनाने का फैसला किया।

खैरलांजी थाना प्रभारी के अनुसार, युवती की शिकायत और बयान के आधार पर कार्रवाई की गई और उसे उसके पहले तय रिश्ते के अनुसार विपिन के सुपुर्द कर दिया गया।

No comments