Recent Posts

Breaking News

देहरादून में बड़ा खुलासा, स्कूल के पीछे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; दो आरोपी दबोचे

देहरादून  : कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान आशीष पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है। साथ ही मौके से तीन युवतियों को रेस्क्यू भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, किशननगर इलाके में स्थित एक किराये के मकान में पिछले कई महीनों से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थीं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब छह महीने पहले यह मकान किराये पर लिया था और वहीं से यह अवैध धंधा चला रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापा मारा गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

No comments