बरेली की इस जिम में वेट घटाने के नाम पर अकरम और आलम का महिलाओं के साथ डर्टी कांड ! बरामद हुईं शक्तिवर्धनक टैबलेट-सिरिंज और वीडियो.
उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाली बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक जिम में वेट घटाने के नाम पर ऐसा गंदा खेल चल रहा था जिसका खुलासा होते ही सबके होश उड़ गए. मौके से पुलिस को जो मिला उसने अकरम और आलम की जिम में चल रहे इस डर्टी कांड को बेनकाब कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस को शक्तिवर्धन दवाएं, सिरिंज के अलावा मोबाइल में हैरान करने वाले वीडियो भी मिले हैं.
अकरम और आलम के इस डर्टी कांड का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने में शिकायत कर दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला खुलते देर नहीं लगा. पुलिस को मौके से ऐसे सबूत मिले हैं जो इस जिम के भीतर वेट लॉस के नाम पर महिला के साथ डर्टी कांड की कहानी बयां कर दी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एक वीडियो जारी किया है. जिसमें दोनों आरोपी हाथ जोड़ते हुए हवालात से बाहर आ रहे हैं. दोनों अपनी गलती की माफी मांग रहे हैं. बार-बार कह रहे हैं कि उनसे गलती हो गई है. उन्हें माफ कर दिया जाए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?
ये मामला बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में अल्टीमेट फिटनेस जिम का है. एक महिला ने थाने में जाकर शिकायत करते हुए बताया कि जिम संचालक अकरम और आलम ने वेट लॉस के नाम पर प्री वर्कआउट ड्रिंक पिलाया. ये नशीला ड्रिंक था. महिला के बेहोश हो जाने के बाद वे उसे एक कमरे में ले गए. जहां वे महिला के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते हुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. महिला को इसका पता नहीं चला. कुछ दिन बाद जब महिला को इस बात की भनक लगी तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. अकरम बाग और आलम बाग महिला, उसके पति और बच्चे का पीछा करने लग गए. दोनों ने महिला के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटोज भेज दिए और पैसे की मांग की. पहले 10 लाख और फिर 50 लाख रुपए मांगे.
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत की. पुलिस ने तुरंत 3-3 टीमें गठित की और आरोपियों की धर-पकड़ शुरू की गई. आरोपी पकड़े गए. मौके से पुलिस को एक पेन ड्राइव, एक मोबाइल, शक्ति वर्धक दवाएं और सिरिंज मिले.
पेन ड्राइव और मोबाइल ने खोले और राज
पुलिस को मौके से जो पेन ड्राइव मिली है उसमें और अश्लील वीडियो मिले हैं. पुलिस को शक है कि आरोपी अधिकांश महिलाओं को अपना शिकार बना रहे थे. आरोपी ओवर वेट हो चुकी महिलाओं को कुछ की महीने में वेट लॉस करा देने का झांसा देते थे. इसी झांसे में आकर महिलाएं उनका जिम जॉइन करती थीं.
आरोप है कि आरोपी वर्क आउट शुरू कराने से पहले एक ड्रिंक पीने को देते थे. वे कहते थे कि इससे वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी. ड्रिंक पीते ही महिलाएं बेहोश हो जाती थीं. फिर आरोपी उन्हें लेकर एक कमरे में जाते थे. आरोप है कि वहां दरवाजा बंद करके उनके साथ गंदा काम करते थे. फिर वे वीडियो रिकॉर्ड करते थे. बाद में ब्लैकमेलिंग का खेल चलता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार रुपए कैश भी बरामद किया है जो उन्होंने महिला से ब्लैकमेल करके लिया था.
पुलिस ने अकरम और आलम के पास से 10 हजार रुपये नकद, 9 शक्तिवर्धक शीशी, 6 इंजेक्शन, 2 मोबाइल फोन और एक पेनड्राइव जब्त की है. मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी आषुतोष शिवम ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनके फोन से कई वीडियो बरामद हुई हैं.
मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि थाना कोतवाली पर एक महिला ने शिकायत दी. महिला ने बताया कि उसने कोतवाली में सिविल लाइंस स्थित एक जिम जॉइन किया गया था. उसे दिन में अकरम बाग और उसका भाई आलम बाग ट्रेनिंग देते थे. यही संचालक भी थे. इस महिला को तेजी से वजन घटाने के नाम पर वर्कआउट ड्रिंक ऑफर किया गया. उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर वे अक्सर पीने को कहते थे. फिर जिम में बने प्राइवेट कमरे में इनके साथ जबरदस्ती बलात्कार करके वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे.
आशुतोष शिवम ने आगे बताया- मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर पेन ड्राइव, मोबाइल और सेक्सवर्धक दवाएं, सिरिंज बरामद कर लिया है. पेन ड्राइव और मोबाइल के वीडियो को पुलिस ने स्टोरेज कर लिया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
No comments