Recent Posts

Breaking News

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को भी मिला स्थान

नई दिल्ली। BCCI ने जून महीने में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और अंशुल कंबोज जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। इसके अलावा कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया।

ये ट्राई सीरीज श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और भारत ए के बीच खेली जाएगी। सीमित ओवरों की यह सीरीज दांबुला में खेली जाएगी। इसके बाद इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दो मल्टी-डे मुकाबले भी खेले जाएंगे। रेड बॉल सीरीज के लिए अलग टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। ये मुकाबले गॉल में आयोजित होंगे।

No comments