Recent Posts

Breaking News

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पर गर्लफ्रेंड का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट.

 

Delhi Capitals News : दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर समीर रिजवी और स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर के बीच कथित रिश्ते और धर्म परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आया, जिसमें एक यूपी के मुस्लिम क्रिकेटर और हिंदू महिला स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर के बीच प्रेम संबंध का संकेत दिया गया था। पोस्ट में सीधे किसी का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन यूजर्स ने इसे समीर रिजवी और येशा सागर से जोड़ दिया, जिसके बाद इंटरनेट पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया।

वायरल दावों के अनुसार, क्रिकेटर पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि एंकर की एक दोस्त के हवाले से कहा गया कि क्रिकेटर ने उसे आयतें याद करने और जीवनशैली बदलने के लिए कहा था। इसके अलावा आरोपों में यह भी कहा गया है कि उसे अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से रोकने और केवल नमस्ते करने जैसी हिदायतें दी गईं, साथ ही उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से कुछ तस्वीरें हटवाने का भी दबाव बनाया गया।

इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और कई यूजर्स ने इसे लेकर गंभीर बहस शुरू कर दी है। हालांकि अब तक इन आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही समीर रिजवी या येशा सागर की ओर से इस मामले पर कोई बयान जारी किया गया है। पत्रकार ने भी अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया था कि यह बदलाव आपसी सहमति से है या किसी दबाव में, यह केवल संबंधित व्यक्ति ही बता सकता है। फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

No comments