Recent Posts

Breaking News

रिश्ते शर्मसार : पत्नी को मनाने ससुराल गया था युवक' हवस के भूखे दामाद ने सास' के साथ किया दुष्कर्म

   

Crime News. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. वैसे सास-दामाद के रिश्ते को मां-बेटे जैसे पवित्र माना जाता है, लेकिन एक हवस के भूखे दामाद ने अपनी ही सास के साथ दुष्कर्म कर दिया. वह अपनी पत्नी को मनाने के लिए सुसराल गया था.

यह शर्मनाक मामला गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और फिलहाल सुशांत लोक थाना एरिया में परिवार सहित रहती हैं.

महिला की बेटी की शादी अप्रैल 2025 में दिल्ली के रहने वाले एक युवक से हुई थी. शादी के बाद उसे उनकी बेटी और दामाद के बीच कुछ अनबन होने लगी थी. बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके कारण उनकी बेटी वापस मायके आ गई थी.

कई बार बातचीत करने के बाद 18 Dec को उनका दामाद व उनके परिवार के कुछ सदस्य घर पर आए थे. यहां पारिवारिक पंचायत हुई जिसका निष्कर्ष नहीं निकला. आरोप है कि इस दौरान उनके दामाद ने उसके साथ पहले तो अभद्रता की और बाद में रेप किया. विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी.

No comments