Recent Posts

Breaking News

‘देश में आर्थिक तूफान…और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहें’, मेलोनी को ‘Melody’ गिफ्ट करने पर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट किए जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पर तीखा तंज कसते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है।

“यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है” – राहुल गांधी का X पर पोस्ट

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि प्रधानमंत्री “हंसकर रील बना रहे हैं और BJP ताली बजा रही है।”

मेलोनी को ‘Melody’ गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पल

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी से मिले ‘Melody’ टॉफी के पैकेट का वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए इसे “बहुत अच्छी टॉफी” बता रही हैं। यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

‘Melodi’ ट्रेंड फिर चर्चा में, 2023 से जुड़ा है कनेक्शन

‘Melodi’ शब्द, जो मोदी और मेलोनी के नामों का संयोजन है, पहली बार 2023 में COP-28 सम्मेलन के दौरान सामने आया था। तब मेलोनी ने मोदी के साथ अपनी सेल्फी साझा करते हुए यह हैशटैग इस्तेमाल किया था।

रोम में मुलाकात के दौरान बढ़ी गर्मजोशी

प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मेलोनी के साथ व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

मेलोनी ने जताया आभार, वीडियो हुआ वायरल

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर टॉफी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। वीडियो में पीएम मोदी भी मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे यह पल चर्चा का केंद्र बन गया।

भारत-इटली रिश्तों के बीच सियासी तकरार भी तेज

जहां एक ओर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत हो रही है, वहीं भारत में इस “Melody टॉफी” प्रकरण पर सियासी बहस तेज हो गई है और विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

No comments