Recent Posts

Breaking News

‘मुझसे गलती हो गई..’, बकरीद पर PM मोदी और CM योगी को दी थी गाली, गिरफ्तार होने के बाद मांगने लगा माफी.

 

मेरठ। जिले में ईदगाह पर बकरीद की नमाज के बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अहसान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया और रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

नमाज के बाद विवादित टिप्पणी, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ईदगाह में नमाज के बाद आरोपी अहसान ने कथित तौर पर देश के शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रेलवे रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अहसान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

थाने में आरोपी ने मांगी माफी

थाने में पहुंचते ही आरोपी अहसान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई है और वह इसके लिए माफी चाहता है। उसने यह भी कहा कि सरकार की ओर से अच्छे कार्य किए जा रहे हैं और उसने अपने बयान पर खेद जताया।

सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और सार्वजनिक रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद ईदगाह और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments