TCS धर्मांतरण केस : यौन शोषण मामले में AIMIM पार्षद ने दी थी निदा खान को पनाह… पुलिस ने खोेली कुंडली.

TCS धर्मांतरण केस : नासिक में टीसीएस कंपनी से जुड़े धर्मांतरण और यौन शोषण मामले की जांच के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान, जो कि करीब 40 दिनों से फरार थी, को छिपाने और उसकी गिरफ्तारी से बचाने में एमआईएम (मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के पार्षद मतीन पटेल का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए मतीन पटेल को नोटिस जारी किया है और उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी फोरेंसिक जांच चल रही है।
क्या है मामला?
नासिक के बहुचर्चित TCS धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में, मुख्य आरोपी निदा खान फरार चल रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि, उसका छिपने का स्थान छत्रपति संभाजीनगर में था, जहां उसकी मदद कुछ स्थानीय संपर्कों ने की। खास बात यह है कि, इस पूरी व्यवस्था में एमआईएम के पार्षद मतीन पटेल का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि निदा खान ने अपने ठिकाने बदलने और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने स्थान बदले, और इसी दौरान उसे सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया गया।
जांच में क्या सामने आया?
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि, निदा खान की मदद करने वालों में कुछ स्थानीय संपर्क शामिल हैं, जिनमें मतीन पटेल का नाम प्रमुखता से सामने आया है। जांच के दौरान मिले कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और चैट इतिहास से यह संकेत मिले हैं कि आरोपी और उसके मददगारों के बीच वित्तीय लेन-देन और संभावित अन्य संपर्क भी हो सकते हैं। जब्त मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से और भी अहम सुराग मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
राजनीतिक हलकों में हलचल
इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। विपक्षी दलों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, आरोपी को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस को हर पहलू की जांच करनी चाहिए। साथ ही, इस मामले में जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का भी दबाव बढ़ता जा रहा है।
क्या है आगे की कार्रवाई?
पुलिस अब उस हर व्यक्ति और संपर्क का विस्तृत विश्लेषण कर रही है, जिसने निदा खान की फरारी में मदद की हो। आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से, मतीन पटेल सहित अन्य संभावित मददगारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
No comments