Recent Posts

Breaking News

‘मैं दोनों सीटों पर जीत गया हूं…’, बंगाल में TMC से बगावत करने वाले हुमायूं कबीर ने कहा- मुझे बीजेपी सरकार से कोई दिक्कत नहीं.

 

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने इस बार राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की तस्वीर पेश की है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने 200 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 80 सीटों पर सिमट गई है।

इसी चुनावी नतीजों के बीच सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP (आम जनता उन्नयन पार्टी) का रहा, जिन्होंने पहली बार दो सीटों पर जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर सीट पर जीत हासिल करने के बाद विजय सर्टिफिकेट हासिल किया। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ… मैं दोनों सीटें पर जीत गया हूं… जीतने लोगों ने जीत दर्ज की है उन्हें मैं बधाई देता हूं…”

दो सीटों पर ऐतिहासिक जीत

हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। जीत के बाद उन्होंने अपना विजय प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार उनकी पार्टी ने एक साथ दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

‘पहली बार ऐसा हुआ’- हुमायूं कबीर का बयान

जीत से उत्साहित हुमायूं कबीर ने कहा, “पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ है कि मैं दोनों सीटों पर जीत गया हूं। जो लोग जीतकर आए हैं, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

विवादों से सुर्खियों तक का सफर

चुनाव से पहले हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में “बाबरी मस्जिद” को लेकर बयान देकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया और टीएमसी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी AJUP के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।

बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से मुझे दिक्कत नहीं – हिमांयू कबीर

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका टीएमसी को लगा है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट पर भी हार गईं। वहीं बीजेपी ने राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सत्ता में वापसी की है।

वहीं, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हिमांयू कबीर ने कहा, ‘बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’

राजनीतिक विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनाव ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। जहां बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है, वहीं छोटे दलों जैसे AJUP के उभार ने भविष्य की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना भी पैदा कर दी है।

हुमायूं कबीर की दो सीटों पर जीत को जहां उनके व्यक्तिगत राजनीतिक सफर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, वहीं इसे पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक संरचना का संकेत भी माना जा रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि छोटे क्षेत्रीय दल राज्य की राजनीति में कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

No comments