Recent Posts

Breaking News

एकतरफा प्यार में पागल युवक बना दरिंदा! नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, फिर गले में फंदा बांध छत से लटकाया; डॉक्टर ने लगाए 60 टांके

MP : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार के चक्कर में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर उसकी गले में फंदा बांधकर उसे छत से लटकाया और 12 फीट नीचे पटक दिया। इस क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात में लड़की बुरी तरह लहूलुहान हो गई है, और उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 60 टांके लगाए हैं।

5 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना का वीडियो कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने इंसाफ की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
घटना से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया और कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र परिहार और उसके पिता को किया हिरासत में
खोड़ चौकी क्षेत्र में हुई इस नृशंस घटना के संदर्भ में एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार और उसके पिता अजब सिंह परिहार को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में, दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलवाने के लिए अदालत का सहारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम है और प्रशासन सख्ती से कदम उठा रहा है।

No comments