Recent Posts

Breaking News

हिमाचल की सबसे फेमस और सस्ती रेसिपी… अंबुआ, एक बार खाकर तो देखो


गर्मियों का सीजन है और आम का मौसम है। अब आम धीरे-धीरे पक रहे हैं। कच्चे आम का छछा तो आपने खाया होगा, लेकिन पके आम की सब्जी भी हिमाचल में काफी फेमस है। खासकर, कांगड़ा जिला में, जिसे यहां अंबुआ कहा जाता है। हिमाचल में पके हुए आमों की सब्जी बेहद पसंद की जाती है। यह काफी स्वादिष्ट होती है, जिसे खट्टी-मीठी चटनी या सब्जी भी कहा जा सकता है। अंबुआ को रोटी, चावल, भटूरों के साथ खाया जाता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। पुराने समय से चली आ रही यह रेसिपी बनाना बेहद आसान है। 

अंबुआ बनाने की रेसिपी

  • अंबुआ बनाने के लिए सबसे पहले पांच-छह पके हुए आम लें। यह आम देशी हों, तो सोने पर सुहागा।
  • इन आमों को थोड़ी देर पानी में रखें और फिर अच्छी तरह से धो लें।
  • धोने के बाद आमों के छिलके निकाल दें और आम के अंदरूनी हिस्से को एक प्लेट में रख लें।
  • फिर एक कड़ाही में तडक़ा तैयार करें, जैसा कि दूसरी सब्जियों के लिए किया जाता है। मसलन, प्याज, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, साबुत धनिया, हींग इत्यादी।
  • तडक़े को अच्छी तरह से तैयार करें। अब इसमें आमों को डाल दें और अच्छी तरह पकाएं। चार-मांच मिनट तक इन्हें भूनने के बाद इसमें नमक मिलाएं।
  • आमों को अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें 2 से तीन कप मानी मिला दें और धीमी आंच पर पकाते रहें, ताकि यह अच्छी तरह से गल जाएं।
  • पांच-सात मिनट उबलने के बाद इसमें एक कटोरी चीनी मिलाएं, ताकि खट्टा-मीठा स्वाद बन जाए। चीनी की जगह इसमें गुड़ या शक्कर भी मिलाई जा सकती है।
  • अब पांच मिनट तक उबालें, ताकि चीनी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। अब अंबुआ तैयार है। इसे आप चावल, चपाती और भटूरों के साथ भी खा सकते हैं। कुछ लोग अंबुआ को ऐसे भी खाना पसंद करते हैं।

No comments