Recent Posts

Breaking News

मजीठा में हाई-वॉलटेज ‘पोस्टर वॉर’: विरोधियों ने मजीठिया को बताया ‘भगोड़ा’, तो समर्थकों ने टांगे -“टाइगर अभी जिंदा है” के होर्डिंग्स!

मजीठा (पंजाब)। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मजीठा हल्के में सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। क्षेत्र में हाल ही में लगाए गए पोस्टरों के बाद अब नई पोस्टरबाजी ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

कुछ दिन पहले इलाके में मजीठिया को “भगोड़ा” बताने वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे, जिसके बाद अब उनके समर्थकों की ओर से जवाबी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में “टाइगर अभी जिंदा है” लिखा गया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

समर्थकों का कहना है कि इन पोस्टरों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि कानूनी और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद बिक्रम सिंह मजीठिया का जनाधार मजबूत बना हुआ है। वहीं विपक्षी दल इसे राजनीतिक बयानबाजी और माहौल बनाने की कोशिश बता रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में मजीठा थाना क्षेत्र में अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को हिरासत से छुड़ाने के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगातार छापेमारी कर रही है।

इसी घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में पोस्टरबाजी और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर विरोधी दल उन पर हमलावर हैं, वहीं दूसरी ओर समर्थक खुले तौर पर उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं। फिलहाल यह पोस्टर वॉर इलाके में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

No comments