Recent Posts

Breaking News

Shimla Matour Fourlane: डे-नाइट काम, मटौर-शिमला फोरलेन में रियूंद खड्ड पुल पर आई खुशखबरी



कांगड़ा के तरसूह गांव के समीप रियंूद खड्ड पर मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत बन रहे बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर जारी है। परियोजना को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से निर्माण एजेंसी द्वारा दिन के साथ-साथ रातभर भी कार्य किया जा रहा है। भारी मशीनरी, क्रेन और हाई-मास्ट लाइटों की रोशनी में श्रमिक लगातार पुल निर्माण में जुटे हुए हैं, ताकि निर्धारित समय के भीतर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा किया जा सके। जानकारी के अनुसार पुल का निर्माण अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और इसे जल्द दोनों छोरों से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। 

पुल के दोनों सिरों के जुड़ते ही फोरलेन परियोजना की टनल को यातायात के लिए शुरू करने की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। इससे निर्माणाधीन मार्ग का बड़ा हिस्सा एक-दूसरे से जुड़ जाएगा और परियोजना की प्रगति को नई गति मिलेगी। यह पुल मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा, यात्रा का समय कम होगा तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी बेहतर और सुरक्षित सडक़ सुविधा उपलब्ध होगी।

No comments