Recent Posts

Breaking News

प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट, हमीरपुर,-कांगड़ा-मंडी-शिमला-सिरमौर जिला में बरसेंगे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा का क्रम लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 13 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 11 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आठ जुलाई को हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

नौ जुलाई को केवल मंडी और शिमला जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके बाद दस जुलाई को पांच और 11 जुलाई को छह जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई।

No comments