Recent Posts

Breaking News

इस 16 साल की लड़की को सोशल मीडिया पर दोस्ती करनी पड़ी भारी


आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट काफी खतरनाक हो रही है ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल यह घटना जैतपुर की है जहाँ इंस्टाग्राम पर 16 वर्षीय युवती ने दो अनजान युवकों से दोस्ती कर ली। वह उन दोनों ने एक सॉफ्टवेयर के जरिए पीड़िता का फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया और उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगे।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती:

आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे और अंत में इससे परेशान होकर पीड़िता ने परिवार और बाद में पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

क्या का मामला:

पीड़िता सलमा (16) (बदला हुआ नाम) जैतपुर इलाके में रहती है और कुछ माह पूर्व पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कन्नू नामक युवक के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई बाद में सलमा ने उसे स्वीकार कर लिया। सलमा की कन्नू से इंस्टाग्राम पर बात होने लगी और बातों का सिलसिला चलता रहा।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने की धमकी:

उसके बाद कुछ ही दिनों बाद सागर नामक युवक की रिक्वेस्ट आई तो कन्नू के कहने पर सलमा ने उसकी रिक्वेस्ट को भी कबूल कर लिया। उसके बाद दोनों युवक सलमा से बातचीत करने लगे। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने सलमा को उसकी एक अश्लील तस्वीर भेजकर वायरल करने की धमकी दी जिससे सलमा बुरी तरह डर गई। अब पुलिस आरोपियों के नंबर लेकर उनकी तलाश कर रही है।

No comments