Recent Posts

Breaking News

300 जा चूका है शुगर? खा लें ये एक हरी चीज़, खत्म हो जाएगी डायबिटीज की 8 पुश्तें

h

आज के समय में अधिकतर लोगों पर डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। यह बीमारी व्यक्ति के शरीर में साइलेंट तरीके से प्रवेश करती है।इसके कारण ब्लड शुगर हाई और लो होने लगता है, जिससे व्यक्ति के अंधेपन और मौत का खतरा बढ़ जाता है।

भारत में करोड़ों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए दवाइयों के अलावा आप इस हरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। यह आपके खून में शुगर की मात्रा को तो कंट्रोल करेगी ही। साथ ही शरीर से अन्य बीमारियों को भी दूर करेगी।

इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और दर्जनों पोषक तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ सेहत को सही रखते हैं। यह हरी पत्तेदार सब्जी है पोन्नगंती करी। पोन्नगंती करी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बढ़ जाता है। यह फायदेमंद भी होती है। आइए जानते हैं इस सब्जी को खाने के सेहत संबंधी फायदे…

पोन्नगंती करी खाने के फायदे

इम्यूनिटी मजबूत

दरअसल पोन्नगंती करी हरी सब्जियों में आती है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ आपको एक्टिव रखते हैं। एनर्जी देते हैं। इसके सेवन से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

घुटने के दर्द से दिलाती है राहत

घुटने के दर्द से परेशान लोगों के लिए पोन्नगंती करी किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले पोषण और नियमित सेवन से दर्द से राहत मिलती है। इससे घुटने का दर्द कम होता है। आराम मिलता है।

वजन कम करती है

पोन्नगंती करी खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और प्रोटीन शरीर को फिट रखते हैं। इससे पेट जल्दी भर जाता है। इसके अलावा यह नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। वजन कम करने में यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

शुगर भी रहता है कंट्रोल में

पोन्नगंती की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा का काम करती है। हफ्ते में एक बार भी इस सब्जी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें

No comments