अंधभक्तों पर हंसी आती है CJP प्रोटेस्ट के समर्थन पर बुरी फंसी लेडी सीएचओ, नौकरी पर लटकी तलवार
वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर बैठकर भाजपा का विरोध किया था।
लेडी सीएमएचओ का वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन बताया है। इधर सीएमएचओ अनीता सिंघारे ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए लेडी सीएचओ को सेवा से बर्खास्त करने के लिए एनएचएम संचालक को पत्र लिखा है।
लेडी सीएचओ ने वीडियो पोस्ट में क्या कहा?
धार जिले के बाग ब्लॉक के काकड़वा गांव में पदस्थ सीएचओ किरण भाटिया ने जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसमें सबसे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का फुटेज दिखाया और फिर कहा- मुझे उन अंधभक्तों पर हंसी आ रही है जो इतना कुछ होने के बाद भी आज कह रहे हैं कि मोदी सरकार इज द बेस्ट। मतलब इतना लाठीचार्ज होने के बाद भी मोदी सरकार तो बेस्ट सरकार है।'
'जाग जाओ अंधभक्तों'
वीडियो में लेडी सीएचओ किरण भाटिया ने आगे कहा- कितना हिप्नोटाइज किया है यार लोगों को, सही चीज की पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं। जाग जाओ अंधभक्तों। तुम्हें आने वाले समय में अफसोस न हो कि खुद के लिए या अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे एक गलत निर्णय ने बहुत कुछ गलत कर दिया। मैं न कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं और न भाजपा का। मैं जो बेस्ट है उसका समर्थन कर रही हूं, मैं सोनम वांगचुक के समर्थन में हूं। मैं अंधभक्तों से कहना चाहती हूं, हमारे 33 कोटि देवी-देवता हैं, उनके भक्त बन जाओ, शिवजी के भक्त बन जाओ..जीवन तर जाएगा।
वीडियो वायरल होते ही मांगी माफी
भाजपा नेताओं ने सीएमएचओ, इंदौर के संयुक्त संचालक और जिलाध्यक्ष को शिकायत भेजकर सीएचओ को तत्काल हटाने की मांग की है। इधर विवाद बढ़ने के बाद किरण भाटिया ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दी है और माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा सरकार की आलोचना करना नहीं था। वहीं धार सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचओ किरण भाटिया को सेवा से पृथक करने का पत्र एनएचएम संचालक को भेज दिया है।
No comments