कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था Video..
वहीं, इसका घटना का वीडियो वायरल होने पर युवती फंदे से लटककर जान दे दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई.
ये घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात इज्जतनगर क्षेत्र के एक कैफे में किशोरी दो युवकों के साथ मिली थी। आधार कार्ड के जरिए युवकों की पहचान सामने आने के बाद कुछ संगठनों के लोगों ने मौके पर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान किशोरी से एक आरोपी युवक की जूतों से पिटाई कराई गई। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
वीडियो वायरल होने पर तनाव में थी
परिजनों का आरोप है कि घर लौटने के बाद किशोरी ने मोबाइल पर अपना वायरल वीडियो देखा, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई। देर रात उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की रहने वाली थी और नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। किशोरी की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच जारी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमी ने प्रेमिका को छत से नीचे फेंका
उधर, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के विवाद में 19 वर्षीय युवती को उसके प्रेमी ने मारपीट के बाद छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
कांधला रोड निवासी रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके साले इस्तिकार निवासी पत्थरगढ़, पानीपत का लंबे समय से उनकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 12 जुलाई की सुबह इस्तिकार अपने साथी नदीम और तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। युवती को साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान इस्तिकार आपा खो बैठा और मारपीट कर उसने युवती को छत से नीचे फेंक दिया।
आरोपी घटना के बाद साथियों के साथ फरार हो गया। परिवार के लोग घायल युवती को सीएचसी बुढ़ाना ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर किया गया। तीन दिन बाद हालत बिगड़ने पर युवती को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी इस्तिकार, नदीम व अन्य अज्ञात की तलाश में जुट गई है।
No comments