दंतेवाड़ा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियाररास गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते लक्ष्मण कुंजाम ने अपनी पत्नी झुमकी बाई की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।
पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या
बताया जा रहा है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई। घटनास्थल पर मृतका का सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है।
दुर्गंध से खुला हत्या का राज
जानकारी के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। उन्होंने आसपास जाकर देखा तो हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Crime News: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले, बदबू से खुला राज
Reviewed by Himachal Fast News
on
July 24, 2026
Rating: 5
No comments