Recent Posts

Breaking News

श्रेया कालरा बोलीं- मैं 13 साल की थी और मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था, जब हम सोते थे तब वो मेरे पीछे से.

 

नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने अपना सीक्रेट रिवील किया। उन्होंने बताया कि जब वो 13 साल की थीं तब उनका ही एक कजिन भाई उन्हें गलत तरीके से छूता था। श्रेया ने ये भी बताया कि जब उस कजिन की मां का निधन हुआ था तब उनकी मां ने उसका ख्याल रखा था।

पढ़िए श्रेया का इमोशनल सीक्रेट।

श्रेया कालरा का सीक्रेट

श्रेया ने कहा, 'मैं अपना ये सीक्रेट को बचाकर रखना चाहती थी। फाइनल्स में जाने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि इस सीक्रेट की वजह से मेरा परिवार बिखर जाएगा।' श्रेया इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया, 'मेरे एक कजिन ने मेरा यौन शोषण किया था। ये बात न मेरी मम्मी को पता है और न मेरे पापा को। सिर्फ मेरा बॉयफ्रेंड ऋषभ जानता है।'

सोते वक्त मुझे पकड़ लेता था - श्रेया कालरा

श्रेया ने आगे बताया, 'मैं सिर्फ 13 साल की थी। जब हम नानी के घर जाते थे तो हॉल में ही गद्दा लगाकर सब साथ में सोते थे। उस समय मुझे समझ नहीं आता था कि वो मेरे साथ क्या कर रहा है। वो मुझे पकड़ लेता था। मैं इस सीक्रेट को बताकर आपसे कोई हमदर्दी नहीं लेना चाहती हूं। आपको पता है जिस लड़के ने मेरे साथ ये किया उसकी मम्मी का निधन हो गया था और मेरी मम्मी ने उसे तीन साल संभाला था।'

उसकी शादी होने वाली है नवंबर में - श्रेया कालरा

श्रेरा बोलीं, 'मेरे उस कजिन की नवंबर में शादी है। इससे पहले उसका एक रिश्ता मेरी वजह से टूटा था और मैं नहीं चाहती थी कि ये सीक्रेट बाहर आए। मैं आज भी खुद को इस बात का दोष देती हूं कि उसकी सगाई मेरी वजह से टूटी थी क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री में हूं और मेरी कोई कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। और अब मुझे लगता है कि ये रिश्ता भी मेरी वजह से टूटेगा।'

मेरी वजह से टूटी थी उसकी सगाई - श्रेया कालरा

श्रेया की आंखों से आंसू निकलने लगे। श्रेया ने कहा, 'मैं कभी ये नहीं सोचती कि मेरे साथ जो हुआ वो क्यों हुआ। शायद अब मुझे फर्क भी नहीं पड़ता क्योंकि ये मेरे साथ तब हुआ था जब मैं 13 साल की थी। मुझे बस इस बात का बुरा लगता है कि मैं ही सबको ज्ञान देती हूं कि अपने हक के लिए लड़ो और मैं ही किसी को बता नहीं पाई कि उसने मेरे साथ ये किया। इतना सब होने के बाद भी मैं अपने परिवार के साथ उसकी शादी में गई थी।'

भड़कीं शिल्पा शिदें

श्रेरा बोलीं, 'मैं अपनी मम्मी को जानती हूं। मेरी मम्मी मेरी तरह स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। जब वो ये देखेंगी तो वो टूट जाएंगी और मैं नहीं चाहती कि ऐसा हो।' शिल्पा शिंदे बोलीं, 'इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है और चुप नहीं रहना चाहिए। चुप रहते हैं इसलिए लोग ऐसा करते हैं।'

No comments