13 दिन तक नींबू पानी पीने से क्या होता है? ये हमारी बात नहीं, "डॉक्टर से सुनिए असली सच्चाई"!
हार्वर्ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ शेट्टी बता रहे हैं कि लगातार 14 दिन तक नींबू पानी पीने से आपके शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं।
आइए जानते हैं इसके बारे में।
नींबू में लगभग 30 तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके अलावा, यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का भी बेहतरीन स्रोत है। इसलिए अगर आप लगातार 14 दिन तक नींबू पानी पीते हैं, तो आपको अपने शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे (Lemon Water Benefits)।
14 दिन तक नींबू पानी पीने से क्या होता है? (What Happens When You Drink Lemon Water For 14 Days)
आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है: नींबू में मौजूद विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं या आयरन सप्लीमेंट ले रहे हैं, उन्हें नींबू पानी ज़रूर पीना चाहिए। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
त्वचा में निखार: नींबू पानी पीने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जो त्वचा की लोच और चमक के लिए ज़रूरी है। लगातार 14 दिनों तक रोज़ाना नींबू पानी पीने से मुहांसे, झुर्रियाँ और काले धब्बे कम होते हैं और त्वचा में निखार आता है।
टेंडन को मज़बूत बनाता है: नींबू कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है, जो लिगामेंट्स और टेंडन के लिए बहुत ज़रूरी है। कोलेजन की कमी से जोड़ कमज़ोर होने लगते हैं। इसलिए 14 दिनों तक रोज़ाना नींबू पानी पीने से लिगामेंट्स मज़बूत होते हैं।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है: नींबू पानी एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। यह लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पेशाब के ज़रिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। 14 दिनों तक नींबू पानी पीने से रक्त शुद्ध होता है और शरीर हल्का और तरोताज़ा महसूस करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: नींबू में मौजूद 30 फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करते हैं। रोज़ाना नींबू पानी पीने से आप सर्दी-ज़ुकाम, संक्रमण और वायरल बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार: नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। अगर आप लगातार 14 दिनों तक सुबह नींबू पानी पीते हैं, तो यह वजन घटाने में मदद करेगा।
सूजन कम करता है: नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। यह यूरिक एसिड को घोलकर जोड़ों के दर्द और गठिया से भी राहत दिलाता है।
ऊर्जा बढ़ाता है: नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह मूड को तरोताजा करता है और थकान को दूर करता है। इसे 14 दिनों तक पीने के बाद आप अधिक सक्रिय और तरोताजा महसूस करेंगे।
No comments