15 अगस्त पर इंस्टाग्राम स्टेटस में पाकिस्तानी झंडा लगाने का आरोप, दिल्ली में युवक की तलाश कर रही पुलिस

चंदौसी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडे वाला स्टेटस लगाने का मामला सामने आया है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर डाल गांव निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडे और देशभक्ति गीत से जुड़ा स्टेटस पोस्ट किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक फोटो और वीडियो में फतेहपुर डाल निवासी तालिब खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर यह स्टेटस पोस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी 15 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे मिली।
सूचना मिलने के बाद कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस युवक के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, युवक के पिता ने बताया कि तालिब दिल्ली में रहकर मूंगफली बेचने के साथ मौसम के अनुसार मजदूरी करता है। उन्हें बेटे द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा स्टेटस लगाए जाने की जानकारी नहीं थी।
पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। युवक के मिलने के बाद उसके सोशल मीडिया पोस्ट और पूरे मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कथित विवादित फोटो और स्टेटस को हटवा दिया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
No comments